
कुंभकरण 6 महीने खाता था, लेकिन झारखंड के मंत्री तो पूरे पांच साल खाते रहे : शिवराज
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गढ़वा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये झारखंड की माटी , बेटी और रोटी बचाने का चुनाव है. झारखंड में भ्रष्टाचार की लंका को जलाकर राख करने का चुनाव है. झारखंड सरकार ईंट , पत्थर , बालू , कोयला और जल जीवन मिशन का पैसा खा गई. घुसपैठिए हमारी बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, लेकिन इस चुनाव के बाद झारखंड में अंधेरा छंटेगा , सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा.













