झारखंड को बीजेपी ने बनाया, बीजेपी ही संवारेगी : विजय शर्मा
विजय कुमार शर्मा ने गिरिडीह में बीजेपी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया. कहा कि झारखंड में बीजेपी की जीत होनी ही चाहिए.


गिरिडीह
:
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार शर्मा ने कहा है कि बीजेपी ने झारखंड बनाया है और बीजेपी ही इसे संवारेगी. झारखंड में बीजेपी की सरकार बनते ही पार्टी का हर वादा और संकल्प और गारंटी बन जाएगा. राज्य में जीत बीजेपी की ही होनी चाहिए, क्योंकि यह पार्टी के हर कार्यकर्ता के स्वाभिमान का सवाल है. विजय शर्मा गिरिडीह के स्वर्ण कॉम्प्लेक्स में बीजेपी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बीजेपी के पंच प्रण को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया. विजय शर्मा और गिरिडीह से पार्टी के प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया.
विकास के लिए व्यवस्था परिवर्तन जरूरी : निर्भय शाहाबादी
बीजेपी प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि इस बार पार्टी गिरिडीह विधानसभा सीट के साथ जिले के सभी
6
विधानसभा सीटों पर जीत का परचम लहरायगी. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सबकी ताकत उनके सीने में भर गई है. इस ताकत को
20
नवंबर को मतदान के दिन उपयोग करके बीजेपी को भारी मतों से विजयी बनाना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर झामुमो सरकार की नाकामियों को बताकर भाजपा के वादों को हर मतदाता को बताने का आह्वान किया. शाहाबादी ने झामुमो सरकार पर अपने कार्यकाल में घोर भ्रष्टाचार
,
जमीन लूट
,
महिला उत्पीड़न
,
आदिवासी
,
दलित और अल्पसंख्यक शोषण और राज्य का विकास बाधित करने का आरोप लगाते हुए व्यवस्था परिवर्तन को बहुत जरूरी बताया.
दिनेश यादव की मौजूदगी रही खास
कार्यक्रम के दौरान गिरिडीह सीट से बीजेपी के दावेदार रहे दिनेश यादव भी पहुंचे थे. उनके आने से निर्भय शाहाबादी काफी उत्साहित दिखे. दिनेश का स्वागत करते हुए कहा कि अब उनकी ताकत दोगुनी हो गई.
पहले बीजेपी प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी पूजा अनुष्ठान में शामिल हुए. कार्यक्रम में पूर्व विधायक चंद्रमोहन प्रसाद
,
मुकेश जालान
,
संदीप डंगाइच
,
हरमिंदर सिंह बग्गा
,
विनीता कुमारी
,
पूनम प्रकाश समेत पार्टी के अन्य अतिथि और कार्यकर्ता मौजूद थे.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राज्यपाल से मिले नीतीश, उधर विधायकों संग एक्टिव हुए निशांत; JDU में नई सियासी पटकथा लिखने की तैयारी तेज
नीतीश के राज्यसभा जाने पर JDU में बेचैनी, सरयू राय बोले- ऐसा लगता है जैसे उन्हें ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया



Leave a comment