झामुमो ने रांची से महुआ माजी को उतारा, सीपी सिंह को तीसरी बार देंगी टक्कर
महुआ माजी तीसरी बार रांची से बीजेपी के सीपी सिंह को टक्कर देंगी. सीपी सिंह लगातार 6 बार रांची सीट से विधायक हैं. बीजेपी ने सातवीं बार उनपर भरोसा दिखाया है. वहीं झामुमो ने महुआ माजी पर तीसरी बार भरोसा दिखाया है.


रांची :
झामुमो ने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में राज्यसभा सांसद महुआ माजी का नाम है. महुआ माजी रांची विधानसभा सीट से झामुमो की कैंडिडेट बनाई गई हैं. महुआ माजी तीसरी बार रांची से बीजेपी के सीपी सिंह को टक्कर देंगी. सीपी सिंह लगातार 6 बार रांची सीट से विधायक हैं. बीजेपी ने सातवीं बार उनपर भरोसा दिखाया है. वहीं झामुमो ने महुआ माजी पर तीसरी बार भरोसा दिखाया है. मुहआ माजी और सीपी सिंह के बीच 2019 में काफी रोमांचक मुकाबला हुआ था. इससे पहले मंगलवार देर रात जेएमएम ने 35 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. बता दें कि झारखंड में झामुमो और कांग्रेस मिलकर 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
झामुमो की पहली लिस्ट के उम्मीदवार
1. राजमहल- एमटी राजा
2. बोरियो- धनंजय सोरेन
3. बरहेट- हेमंत सोरेन
4. लिट्टीपाड़ा- हेमलाल मुर्मू
5. महेशपुर- स्टीफन मरांडी
6. शिकारीपाड़ा- आलोक सोरेन
7. नाला- रविंद्रनाथ महतो
8. दुमका- बसंत सोरेन
9. मधुपुर- हफिजुल हसन
10. सारठ- उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह
11. गांडेय- कल्पना मुर्मू सोरेन
12. गिरिडीह- सुदिव्य कु सोनू
13. डुमरी- बेबी देवी
14. चंदनक्यारी- उमाकांत रजक
15. टुंडी - मथुरा महतो
16. बहरागोड़ा- समीर मोहंती
17. घाटशिला- रामदास सोरेन
18. पोटका- संजीब सरदार
19. जुगसलाई- मंगल कालिंदी
20. ईचागढ़- सविता महतो
21. चाईबासा- दीपक बिरुआ
22. मनोहरपुर- जगत मांझी
23. मझगांव- निरल पूर्ति
24. खरसावां- दशरथ गगराई
25. तमाड़- विकास मुंडा
26. तोरपा- सुदीप गुड़िया
27. गुमला-भूषण तिर्की
28. लातेहार- बैजनाथ राम
29. गढ़वा- मिथिलेश ठाकुर
30. जमुआ- केदार हाजरा
31. भवनाथपुर- अनंत प्रताप देव
32. सिमरिया- मनोज चंद्रा
33. सिल्ली- अमित महतो
34. बरकट्ठा- जानकी यादव
35. धनवार - निजामुद्दीन अंसारी

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.


Leave a comment