बिहार दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द, 1799 पदों की भर्ती पर बड़ा अपडेट; गड़बड़ी की जांच के बाद BPSSC का फैसला
बिहार में दारोगा बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 27 मई 2026 को आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक यानी दारोगा भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा रद्द कर दी है. यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत 1,799 पदों पर भर्ती के लिए कराई गई थी.




