झारखंड में वृद्धावस्था पेंशन और मंईयां सम्मान योजना की राशि जल्द मिलने की उम्मीद, बादल पत्रलेख ने की पहल
झारखंड में वृद्धावस्था पेंशन और मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि जल्द मिलने की उम्मीद है. पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने लंबित भुगतान को लेकर अधिकारियों से बातचीत कर पहल की है. उनके अनुसार, पेंशन भुगतान जल्द शुरू हो सकता है और मंईयां सम्मान योजना की राशि खातों में पहुंचनी शुरू हो गई है.


