देवघर के प्रेम मंदिर में पहली बार पांच कलश स्थापित कर मां दुर्गा की आराधना, महाष्टमी पर सजेगी भजन संध्या
देवघर के ठाढ़ीदुलमपुर स्थित जगदंबा कॉलोनी के प्रेम मंदिर में इस वर्ष पहली बार पांच कलश स्थापित कर मां दुर्गा की आराधना की जा रही है. महाष्टमी पर धनबाद के प्रसिद्ध भजन गायक की भजन संध्या आयोजित होगी, जबकि महानवमी पर महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.







