निशा भगत आत्महत्या मामला: पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर, SIT कर रही जांच
निशा भगत आत्महत्या मामले में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया है. जांच के दायरे में भी रखा गया है. रांची एसएसपी के निर्देश पर गठित SIT मामले की जांच कर रही है. वहीं, ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की को नामजद आरोपी बनाया गया है.

Ranchi: निशा भगत आत्महत्या मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है. साथ ही थाना प्रभारी को जांच के दायरे में रखा गया है. जानकारी के मुताबिक, निशा भगत के पिता की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है.
रांची एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है. SIT पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, इस मामले में ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की को नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.

