
बाबा बैद्यनाथ की शरण में पवन साय और कर्मवीर सिंह, संगठन की नई जिम्मेदारी से पहले रुद्राभिषेक कर मांगा आशीर्वाद
झारखंड BJP के संगठन महामंत्री पवन साय और छत्तीसगढ़ BJP के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का रुद्राभिषेक किया. दोनों नेताओं ने झारखंड की सुख-समृद्धि, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के कल्याण के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा.





