नामकुम में भीषण सड़क हादसा, तीन बाइक सवार युवकों की मौत
रांची के नामकुम के रामपुर के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नामकुम के रामपुर के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने के साथ-साथ हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने घटना के कारणों और फरार वाहन की पहचान को लेकर जांच तेज कर दी है। मृतकों की पहचान होने के बाद हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है।


