रूस में चुनाव के बीच बड़ा हमला, मॉस्को पर 1000 से ज्यादा ड्रोन का अटैक
रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले हुए. रूसी अधिकारियों के मुताबिक, 1,000 से ज्यादा ड्रोन हमलों में मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी को नुकसान पहुंचा और आग लग गई. हमले में दो लोगों की मौत की भी खबर है.







