नवरात्रि के रंग में सजेगा रांची, 13 अक्टूबर को शौंडिक समाज का डांडिया उत्सव
रांची के कमड़े स्थित अशोक वाटिका बैंक्वेट हॉल में 13 अक्टूबर को झारखंड प्रदेश शौंडिक (सुड़ी) समाज की ओर से भव्य डांडिया उत्सव आयोजित होगा. शाम 6 बजे से होने वाले इस पारिवारिक कार्यक्रम में डांडिया, संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अल्पाहार और रात्रिभोज की भी व्यवस्था रहेगी.


