Ranchi CIP में इंटर्न छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, कांके थाने में FIR दर्ज
रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित CIP में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने एक M.Phil छात्र पर पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने कोलकाता में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे जीरो FIR के तहत रांची भेजा गया.

Ranchi: कांके थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (CIP) में इंटर्नशिप कर रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक एम.फिल छात्र ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता ने कोलकाता जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. कोलकाता पुलिस ने मामले को जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज कर संबंधित केस रांची भेज दिया. इसके बाद जीरो एफआईआर को कांके थाना पुलिस को भेजा गया, जहां मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. आरोप एम.फिल के एक छात्र पर लगाया गया है. पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों, शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

