
जमुई केस में हाफ एनकाउंटर के बाद हड़कंप, मुख्य आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस
बिहार के जमुई में नाबालिगों से कथित बदसलूकी और वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को पकड़ने के दौरान गोली लगने से घायल होने की जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी भागने और हमला करने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई. मामले की जांच सीआईडी कर रही है.

