झारखंड के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत! रिम्स में किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा विकसित करने पर जोर
झारखंड में अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण की सुविधाओं को मजबूत करने की तैयारी तेज हो गई है. अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में चार अस्पतालों के पंजीकरण प्रस्तावों की समीक्षा की गई. पारस एचईसी और मेदांता के किडनी ट्रांसप्लांट संबंधी प्रस्तावों को स्वीकृति मिली.


