बसंत सोरेन ने दी दशहरा की शुभकामनाएं, झारखंडवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
झारखंड के विधायक बसंत सोरेन की तबीयत खराब चल रही है और वे सिंगापुर में इलाज करा रहे हैं. इसी बीच उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट साझा कर समस्त झारखंडवासियों को दशहरा एवं दासाँय पर्व की बधाई दी. उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की कामना की.



