मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लॉन बॉल्स के खिलाड़ियों और कोच से मुलाकात की. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत पर टीम को बधाई देते हुए झारखंड में खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं और अवसर देने की प्रतिबद्धता दोहराई.
महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर नजर नहीं आएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें IPL 2027 से पहले टीम का मेंटर नियुक्त किया है. इसके साथ ही धोनी के 18 साल लंबे आईपीएल खिलाड़ी करियर का अंत हो गया है. अब माही अपने अनुभव से CSK की नई पीढ़ी को तैयार करेंगे.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंग्टन में खेला जाएगा. भारतीय दर्शक इसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और Sony LIV पर देख सकेंगे.
आईपीएल 2027 से पहले मोहम्मद शमी की टीम बदलने की चर्चा तेज है. अंग्रेजी अखबार के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सैम करन के बदले शमी को ट्रेड करने पर बातचीत चल रही है. हालांकि, अभी इस डील पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है.
जय शाह को दूसरी बार निर्विरोध ICC चेयरमैन चुन लिया गया है. वहीं, ICC की बैठक में 2035 तक का क्रिकेट रोडमैप तय हुआ और भारत को दो बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी मिली.

भारतीय गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड ने टेके घुटने, 210 रन का लक्ष्य भी नहीं कर सकी हासिल

मनल चौहान और मोहित उल्वा बने जीत के हीरो, आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में भारत ने एक विकेट से दर्ज की शानदार जीत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के तहत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया. इस बार किसी खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार नहीं मिला. इसके अलावा कोचों और आर्मी पैरालंपिक नोड को भी सम्मानित किया गया.
भारत और पाकिस्तान के बीच ACC अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को ओमान के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात दी.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को 244 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड ने 333 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम महज 89 रनों पर ऑलआउट हो गई. मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट झटके और न्यूजीलैंड की जीत के हीरो बने.
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप 2026 में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए UAE के खिलाफ 160 रनों की शानदार पारी खेली. 168 गेंदों में 17 चौके और 7 छक्के जड़कर आर्यवीर ने भारतीय टीम को 309 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया. टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है और उसके पास अगले मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज 3-0 से अपने नाम करने का मौका होगा.
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. भारतीय गेंदबाज गुरनूर बरार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके, जबकि आकिब नबी, अक्षर पटेल और अंशुल कम्बोज को दो-दो सफलताएं मिलीं.