न्यूजीलैंड में भारत ने बनाया 96 साल का रिकॉर्ड, 720/9 रन के साथ टेस्ट इतिहास में दर्ज की बड़ी उपलब्धि
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 720/9 रन बनाकर 96 साल का रिकॉर्ड तोड़ा. राहुल और पंत के शतक और गिल की शानदार पारी से टीम इंडिया ने विदेशी टेस्ट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया.

Sports News :- भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने पहली पारी में 9 विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित कर दी. इसके साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. भारत का यह स्कोर न्यूजीलैंड में 96 साल के टेस्ट इतिहास में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है. इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2019 में हैमिल्टन में बांग्लादेश के खिलाफ 715 रन बनाकर पारी घोषित की थी. भारतीय टीम ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 720 रन का आंकड़ा छू लिया.
राहुल और पंत के शतक, गिल शतक से 2 रन दूर
भारत की इस रिकॉर्डतोड़ पारी में केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. राहुल ने 136 रन बनाए, जबकि पंत ने 128 रनों की शानदार पारी खेली. कप्तान शुभमन गिल 98 रन बनाकर शतक से चूक गए. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 80, यशस्वी जायसवाल ने 85 और ध्रुव जुरेल ने 78 रन बनाकर भारतीय स्कोर को 700 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया. भारत ने कुल 166 ओवर बल्लेबाजी की और 9 विकेट गंवाकर 720 रन पर पारी घोषित कर दी. मेजबान न्यूजीलैंड के मुकाबले भारत की पहली पारी में 352 रन की बढ़त रही.
पहली बार बने 50 से ज्यादा रन की साझेदारी का खास रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने इस पारी के दौरान एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया. टेस्ट इतिहास में पहली बार किसी टीम के शुरुआती सात विकेटों के लिए सभी साझेदारियों में 50 या उससे ज्यादा रन बने. भारत की बल्लेबाजी में लगातार बड़े योगदान देखने को मिले, जिसने टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. विदेशी टेस्ट में भारत का पिछला सर्वोच्च स्कोर 2010 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 707 रन था. अब 720 रन बनाकर टीम इंडिया ने उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है.
राहुल और पंत ने व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी बनाए
केएल राहुल ने इस पारी के साथ SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बनने की उपलब्धि हासिल की. वह ऐसा करने वाले दूसरे एशियाई ओपनर भी बने. वहीं ऋषभ पंत ने विकेटकीपर के तौर पर SENA के सभी देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले विदेशी विकेटकीपर का रिकॉर्ड बनाया. पंत ने अपनी पारी में 6 छक्के लगाए और शतक भी छक्के के साथ पूरा किया. टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपरों के शतकों के मामले में वह तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं. पंत ने टेस्ट क्रिकेट में छक्कों के मामले में ब्रेंडन मैकुलम के 107 छक्कों के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया और दूसरे स्थान पर पहुंच गए. इसके अलावा ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में उन्होंने बेन स्टोक्स के 88 छक्कों की बराबरी भी की.
विदेश में भारत के सबसे बड़े टेस्ट स्कोर
- 720/9 घोषित - न्यूजीलैंड, वेलिंगटन (2026)
- 707 रन - श्रीलंका, कोलंबो (2010)
- 705/7 घोषित - ऑस्ट्रेलिया, सिडनी (2004)
- 675/5 घोषित - पाकिस्तान, मुल्तान (2004)
न्यूजीलैंड में टेस्ट के सबसे बड़े स्कोर
- 720/9 घोषित - भारत बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन (2026)
- 715/6 घोषित - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, हैमिल्टन (2019)
- 680/8 घोषित - न्यूजीलैंड बनाम भारत, वेलिंगटन (2014)
भारतीय टीम की 720 रन की यह पारी न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बन गई है. राहुल, पंत, गिल और बाकी बल्लेबाजों के सामूहिक प्रदर्शन ने भारत को रिकॉर्ड बुक में नया मुकाम दिलाया.
संबंधित ख़बरें
और SPORTS ख़बरें
कृष 4 को मिलेगा बड़ा बजट, ऋतिक रोशन और नमित मल्होत्रा की मुलाकात की खबर से बढ़ी हलचल

Nepal PM Balen Shah India Visit: प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार भारत पहुंचेंगे बालेन शाह, जयशंकर से आज मुलाकात; कल PM मोदी के साथ होगी अहम बातचीत
CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस

SSC CPO SI Exam City Slip 2026: जारी हुई सब-इंस्पेक्टर Paper 2 की सिटी स्लिप, 28 नवंबर को होगी परीक्षा; ऐसे चेक करें अपना एग्जाम सिटी

SBI ग्राहक ध्यान दें! 19 नवंबर को बंद रहेगी UPI सर्विस, जानें कब शुरू होगी सर्विस

कभी करता था बढ़ई का काम, फिर बना सुरक्षाबलों की चुनौती; कौन था आतंकी लतीफ भट?


