4 साल बाद टीम इंडिया में लौटे भुवनेश्वर कुमार! निर्णायक T20 से पहले बड़ा बदलाव
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बदलाव हुआ है. अर्शदीप सिंह के कंधे में चोट लगने के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. सीरीज 2-2 से बराबर है और निर्णायक मुकाबले से पहले अर्शदीप की फिटनेस पर सबकी नजरें टिकी हैं.






