बैडमिंटन चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे देवघर के 19 खिलाड़ी, अंडर 15 और 17 प्रतियोगिता के लिए टीम गिरिडीह रवाना
गिरिडीह में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित अंडर-15 और अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप में देवघर के 19 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. कोच यश गुप्ता के नेतृत्व में टीम प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई. जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई.

