'थाला' के सम्मान में जगमगाया चेपॉक का आसमान, ड्रोन शो से CSK ने धोनी को दी खास विदाई
महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक स्टेडियम में शानदार ड्रोन शो आयोजित किया. आसमान में माही की तस्वीर, हेलीकॉप्टर शॉट और जर्सी नंबर-7 के जरिए CSK ने अपने 'थाला' को खास अंदाज में सलाम किया.

Sports News:- चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम का आसमान मंगलवार को एक खास नजारे का गवाह बना. मौका था भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को सम्मान देने का. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने चहेते 'थाला' के लिए शानदार ड्रोन शो आयोजित किया. आसमान में कभी धोनी की तस्वीर उभरी, तो कभी उनका मशहूर हेलीकॉप्टर शॉट और जर्सी नंबर-7 नजर आया. इस खास अंदाज में फ्रेंचाइजी ने धोनी के IPL करियर को सलाम किया.
ड्रोन शो में दिखा धोनी का क्रिकेट सफर
ड्रोन शो की शुरुआत धोनी की तस्वीर के साथ हुई, जिसके नीचे लिखा था- 'फॉर आवर थाला'. इसके बाद आसमान में शेर का चेहरा उभरा. फिर धोनी की तस्वीर दिखाई गई. शो में उनके चर्चित हेलीकॉप्टर शॉट और स्टंप गिराने वाले अंदाज को भी ड्रोन के जरिए दर्शाया गया. आखिर में धोनी की जर्सी नंबर-7 आसमान में चमकी और उसके साथ 'थाला फॉरएवर' का संदेश दिखाई दिया. CSK ने इस मौके पर धोनी का टीम के मेंटर के तौर पर स्वागत भी किया.
17 सीजन तक CSK का चेहरा रहे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी IPL की शुरुआत यानी 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने 17 सीजन तक टीम के लिए कप्तान और खिलाड़ी दोनों भूमिकाओं में योगदान दिया. उनकी कप्तानी में CSK ने पांच बार IPL ट्रॉफी जीती और 10 बार फाइनल तक पहुंची. धोनी ने 2024 में कप्तानी की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी. इसके बाद भी वह टीम के अहम खिलाड़ी बने रहे. मैदान पर उनकी मौजूदगी और फैसलों का असर टीम के प्रदर्शन में लगातार दिखाई देता रहा.
मेंटर की भूमिका में दिखेंगे माही
धोनी का सफर अब खिलाड़ी के तौर पर आगे नहीं बढ़ेगा, लेकिन CSK के साथ उनका जुड़ाव बना रहेगा. फ्रेंचाइजी ने ड्रोन शो के दौरान उन्हें मेंटर की भूमिका में भी स्वागत किया. ऐसे में अब धोनी मैदान पर खेलने के बजाय टीम को अपने अनुभव और क्रिकेट की समझ से मार्गदर्शन देते नजर आएंगे.
IPL में धोनी के नाम दर्ज हैं कई बड़े रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने IPL करियर में कुल 278 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए. उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले. धोनी की कप्तानी, विकेटकीपिंग और मैच को आखिरी ओवर तक ले जाने की क्षमता ने उन्हें IPL के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में शामिल किया. चेन्नई के फैंस के लिए उनका जर्सी नंबर-7 सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि एक पहचान बन चुका है.
संबंधित ख़बरें
और SPORTS ख़बरेंSBI ग्राहक ध्यान दें! 19 नवंबर को बंद रहेगी UPI सर्विस, जानें कब शुरू होगी सर्विस
कभी करता था बढ़ई का काम, फिर बना सुरक्षाबलों की चुनौती; कौन था आतंकी लतीफ भट?
Grammy Awards 2027: रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' को बड़ा झटका, 8 गाने भेजने के बाद भी नहीं मिला एक भी नॉमिनेशन

MS Dhoni IPL Retirement: न बल्ला, न विकेटकीपिंग! अब CSK को मेंटर बनकर चैंपियन बनाएंगे एमएस धोनी

नर्मदा घाटी में मिला लाखों साल पुराना विशालकाय हाथी का जीवाश्म, 75 सेंटीमीटर का जबड़ा देख वैज्ञानिक भी हैरान

IND vs NZ 1st Test: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां देखें LIVE मुकाबला


