वायरल ऑडियो पर झारखंड विधानसभा में गरमाया माहौल, बाबूलाल मरांडी ने की जांच की मांग, सरकार बोली– टेप दें, होगी जांच | VIDEO देखिये
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने पूर्व डीजीपी Anurag Gupta और मुख्य सचिव Avinash Kumar के कथित वायरल ऑडियो का मुद्दा उठाया. मरांडी ने कहा कि दो वरिष्ठ अधिकारियों की बातचीत का टेप होना और उसका सार्वजनिक रूप से वायरल होना गंभीर मामला है.

Ranchi: झारखंड विधानसभा में सोमवार को पूर्व डीजीपी Anurag Gupta और मुख्य सचिव Avinash Kumar के कथित वायरल ऑडियो का मामला उठाया गया. नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत का ऑडियो पिछले कुछ दिनों से सार्वजनिक रूप से घूम रहा है. उन्होंने सदन में सवाल उठाया कि आखिर यह बातचीत किसने रिकॉर्ड की और किसने इसे वायरल किया. मरांडी ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री Radhakrishna Kishore ने भी सरकार का पक्ष रखा. दोनों नेताओं के बयान का वीडियो भी सामने आया है.
विधानसभा में उठी जांच की मांग
सदन में बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि किसी आईएएस और आईपीएस अधिकारी के बीच की निजी बातचीत का इस तरह टेप होना और बाजार में घूमना सामान्य बात नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर वरिष्ठ अधिकारियों की बातचीत भी सुरक्षित नहीं है तो फिर राज्य के अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी कैसे सुरक्षित रहेंगे. मरांडी ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए.
इस पर संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि फिलहाल सरकार के पास ऐसा कोई ऑडियो टेप उपलब्ध नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि नेता प्रतिपक्ष यह टेप उपलब्ध कराते हैं तो सरकार इसे संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगी. इस पर मरांडी ने जवाब दिया कि वह अगली बैठक में यह टेप सरकार को सौंप देंगे, ताकि मामले की जांच हो सके.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंपरिसीमन और महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव
CM हेमंत सोरेन का केंद्र पर निशाना: SIR से लेकर MMDR संशोधन तक उठाए सवाल, बोले- झारखंड के संसाधनों पर राज्य का हक सुरक्षित रहे
सदन में MMDR संशोधन कानून के विरोध में राजकीय संकल्प पेश, हर साल करीब 13 हजार करोड़ रुपये के राजस्व से धोना पड़ सकता है हाथ- हेमंत सोरेन

झारखंड विधानसभा में SIR पर प्रदीप यादव और बाबूलाल मरांडी आमने-सामने, बोले- गठबंधन नहीं रोकता तो कट जाते 1 करोड़ नाम

पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी, 'पश्चिम बंग' होगा नया नाम; 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव

अयोध्या से जनकपुर पहुंची पहली सीधी ट्रेन, 20 घंटे में पूरा हुआ राम-जानकी का सफर; मोदी-बालेन ने दिखाई थी हरी झंडी


