परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव
केंद्र सरकार ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी दे दी है. प्रस्ताव के तहत लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने और राज्यों के सीट बंटवारे को 2051 तक स्थिर रखने की योजना है.

New Delhi: केंद्र सरकार ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी दे दी है. प्रस्ताव के तहत लोकसभा की सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की योजना है. वहीं, राज्यों के बीच सीटों के बंटवारे की मौजूदा व्यवस्था को अगले 25 वर्षों यानी 2051 तक स्थिर रखने का प्रस्ताव रखा गया है. संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है. इस सत्र में सरकार परिसीमन विधेयक पेश करने की तैयारी में है. विधेयक को पारित कराने के लिए सरकार दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिश में है. हालांकि, परिसीमन को लेकर विपक्षी दलों के बीच मतभेद सामने आने लगे हैं.
परिसीमन बिल पर विपक्ष में मतभेद, AAP-कांग्रेस ने जताया विरोध
परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों के बीच अलग-अलग रुख सामने आ रहे हैं. समाजवादी पार्टी ने विधेयक का विरोध किया है, जबकि डीएमके और बीआरएस ने कुछ शर्तों के साथ समर्थन के संकेत दिए हैं. कांग्रेस ने इस प्रस्ताव को संविधान पर हमला बताया है. वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने डीएमके से अपील की है कि वह विधेयक का समर्थन न करे. उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद बीजेपी को चुनाव में हराना मुश्किल हो सकता है. संजय सिंह ने इसे परिसीमन बिल के बजाय 'बीजेपी जिताओ बिल' करार दिया. उनका दावा है कि उत्तर प्रदेश जैसे बीजेपी प्रभाव वाले राज्यों की तुलना में दक्षिणी राज्यों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व कमजोर पड़ सकता है. इस मुद्दे पर विपक्ष सरकार की मंशा और प्रस्ताव के प्रभावों पर सवाल उठा रहा है.
विशेष सत्र से पहले किरेन रिजिजू की अपील, संसद में सार्थक चर्चा पर दिया जोर
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विशेष सत्र से पहले सभी राजनीतिक दलों और सांसदों से सदन में सार्थक चर्चा करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सांसदों को गैर-जरूरी बयानबाजी से बचते हुए राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श करना चाहिए. रिजिजू के अनुसार संसद का उद्देश्य सरकार के प्रस्तावों पर चर्चा करना, सहमति और असहमति दर्ज करना तथा लोकतांत्रिक तरीके से निर्णय लेना है. उन्होंने कहा कि संसद की कार्यवाही प्रभावी ढंग से चलाना सभी सांसदों की जिम्मेदारी है और देश की नजर सदन पर है. विशेष सत्र में लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को होगी. सरकार इस दौरान महत्वपूर्ण विधायी कामकाज और एक अहम विधेयक पेश करने की तैयारी में है.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंCM हेमंत सोरेन का केंद्र पर निशाना: SIR से लेकर MMDR संशोधन तक उठाए सवाल, बोले- झारखंड के संसाधनों पर राज्य का हक सुरक्षित रहे
26/11 की बरसी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ दोहराया संकल्प
सदन में MMDR संशोधन कानून के विरोध में राजकीय संकल्प पेश, हर साल करीब 13 हजार करोड़ रुपये के राजस्व से धोना पड़ सकता है हाथ- हेमंत सोरेन

जेनिफर बैरेटो ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज, शादीशुदा और 7 साल की बेटी की मां हैं विनर

रिंकू सिंह की शादी में पहुंचेंगे KING शाहरुख खान? 4 दिसंबर को प्रिया सरोज संग लेंगे सात फेरे

₹19,934 करोड़ की मेगा योजना समेत मोदी कैबिनेट के 5 फैसले, देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार


