त्रिकुट पहाड़ पर बड़ा हादसा टला, चोटी से टूटकर गिरी वर्षों पुरानी विशाल चट्टान; बाल-बाल बची जानें
देवघर के प्रसिद्ध त्रिकुट पहाड़ की चोटी से विशाल चट्टान टूटकर नीचे गिर गई. इसकी चपेट में आकर कई अन्य शिलाएं भी टूट गईं और पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा. घटना के बाद पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

Deoghar :- देवघर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल त्रिकुट पहाड़ पर प्रकृति का एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. मोहनपुर प्रखंड स्थित इस पहाड़ की चोटी से वर्षों पुरानी एक विशाल चट्टान टूटकर नीचे गिर गई. चट्टान के नीचे आने के दौरान रास्ते में मौजूद कई दूसरी बड़ी शिलाएं भी इसकी चपेट में आकर टूट गईं. चट्टानों के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए, जबकि आसपास के कई पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचा है. गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. त्रिकुट पहाड़ देवघर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है. यहां रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में पहाड़ की ऊंचाई से इतनी विशाल चट्टान का टूटकर गिरना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. घटना के बाद पहाड़ की सुरक्षा और चट्टानों की मौजूदा स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है.
चोटी से टूटी चट्टान, नीचे आने के दौरान कई शिलाएं भी टूटीं
जानकारी के अनुसार, त्रिकुट पहाड़ की चोटी पर मौजूद वर्षों पुरानी विशाल चट्टान अचानक टूटकर नीचे गिर गई. नीचे आने के दौरान इसके रास्ते में कई बड़ी चट्टानें भी आ गईं. टक्कर के कारण वे भी टूटकर बिखर गईं. इस पूरी घटना में पहाड़ के आसपास मौजूद पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचा है. चट्टानों के टूटने से इलाके के प्राकृतिक स्वरूप में बदलाव देखने को मिला है.
पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
त्रिकुट पहाड़ देवघर में पर्यटन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. यहां पर्यटकों के आने-जाने का सिलसिला बना रहता है. ऐसे में चट्टान का टूटकर गिरना किसी बड़े हादसे की आशंका को भी सामने लाता है. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन अगर उस समय आसपास पर्यटक मौजूद होते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी.
आखिर क्यों गिरी वर्षों पुरानी विशाल चट्टान?
चट्टान गिरने की घटना के बाद इसकी वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं. क्या लंबे समय से मौसम के प्रभाव के कारण चट्टान कमजोर हो गई थी या पहाड़ की भूगर्भीय संरचना में कोई बदलाव हुआ है? क्या पहाड़ पर मौजूद दूसरी विशाल चट्टानें भी इसी तरह के खतरे की जद में हैं? इन सवालों का जवाब विशेषज्ञों की जांच के बाद ही मिल सकेगा.
भूगर्भ विशेषज्ञों से जांच कराने की जरूरत
त्रिकुट पहाड़ पर हुई इस घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों को इसकी सुरक्षा का गंभीरता से आकलन करना चाहिए. भूगर्भ विशेषज्ञों की टीम से पहाड़ की चट्टानों की स्थिति और संभावित खतरे की जांच कराना जरूरी है. साथ ही, संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां पर्यटकों की आवाजाही को लेकर जरूरी एहतियाती कदम उठाने चाहिए. त्रिकुट पहाड़ देवघर की प्राकृतिक पहचान और पर्यटन की महत्वपूर्ण धरोहर है. ऐसे में इसकी सुरक्षा और संरक्षण को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में चट्टानों के खिसकने या टूटने की ऐसी घटनाएं पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
देवघर में पल्स पोलियो अभियान शुरू, डीडीसी ने नवजात बच्चों को पिलायी दो बूंद जिंदगी की

Jharkhand Weather:- बारिश के बाद बदलेगा मौसम, रांची में 12 डिग्री तक गिरेगा पारा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
पवन साय के देवघर पहुंचते ही BJP में संगठनात्मक हलचल तेज, रविवार को जुटेंगे संथाल परगना के नेता

जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में ईशिता कुमारी अव्वल, देवघर का बढ़ाया गौरव

पवन साय के देवघर पहुंचने से भाजपा में संगठनात्मक गतिविधियां तेज, रविवार को होगी प्रमंडलीय बैठक

शोध और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर, डिपसर में ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित


