घोड़ाबांधा आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, अर्जुन मुंडा की माता को दी श्रद्धांजलि
अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन समेत कई नेता घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि देकर परिवार को ढांढस बंधाया.

Jamshedpur: घोड़ाबांधा स्थित आवास पर आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा की पूजनीय माताजी के निधन पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की. उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन, श्रीमती सविता महतो, संजीव सरदार, समीर मोहंती, मंगल कालिंदी, सोमेश सोरेन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू और उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा समेत अन्य लोगों ने भी दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. सभी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया.
अर्जुन मुंडा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माताजी के निधन पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट करने और परिवार को संबल देने के लिए वह सभी के हृदय से आभारी हैं.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंमधुपुर स्टेशन पर आरपीएफ का सुरक्षा पहरा सख्त, खोजी कुत्तों ने खंगाला चप्पा-चप्पा
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी, जमशेदपुर पहुंचे
सड़क पर निर्माण सामग्री रखने पर 5 हजार जुर्माना, 5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

देवघर में बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय अभियान शुरू, जागरूकता रथ को डीसी ने किया रवाना

देवघर में अब मनमाने बस पड़ाव पर लगेगी रोक, सभी बसें अंतरराज्यीय बस अड्डे से ही चलेंगी

कचरे की छंटाई से ही स्वच्छ बनेगा देवघर, नगर निगम ने चलाया जागरूकता अभियान


