दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में बनेगा स्टेट ऑफ आर्ट पार्क, धुर्वा डैम के पास स्थापित होगी भव्य प्रतिमा
झारखंड की राजधानी रांची में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में एक अत्याधुनिक “स्टेट ऑफ आर्ट पार्क” विकसित किया जाएगा. यह पार्क धुर्वा डैम के पास बनाया जाएगा, जहां उनकी एक भव्य और विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी.

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में एक अत्याधुनिक “स्टेट ऑफ आर्ट पार्क” विकसित किया जाएगा. यह पार्क धुर्वा डैम के पास बनाया जाएगा, जहां उनकी एक भव्य और विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी. इस परियोजना को Statue of Unity की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, ताकि यह राज्य का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र बन सके. पार्क में गुरुजी के जीवन, उनके संघर्ष और झारखंड आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा. इसमें महाजनी प्रथा के खिलाफ उनके आंदोलन से जुड़े दस्तावेज, तस्वीरें और एक भव्य स्मृति हॉल शामिल होगा, जहां उनके योगदान को विस्तार से दर्शाया जाएगा.
यह परियोजना करीब चार एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी, जो रिंग रोड से अच्छी तरह जुड़ी होने के कारण पहले से ही एक लोकप्रिय स्थान है और यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने की पूरी संभावना है. इसके साथ ही मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के सरकारी आवास को “गुरुजी स्मृति संग्रहालय” में बदलने की योजना है, ताकि झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को संरक्षित किया जा सके और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सके. इस परियोजना की जिम्मेदारी राज्य के पर्यटन विभाग को सौंपी गई है, और हेमंत सोरेन तथा सुदिव्य कुमार द्वारा स्थल का निरीक्षण भी किया जा चुका है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.







Leave a comment