सड़क पर निर्माण सामग्री रखने पर 5 हजार जुर्माना, 5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देवघर नगर निगम ने अतिक्रमण और प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ सघन अभियान चलाया. सड़क पर निर्माण सामग्री रखने पर 5 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया, जबकि दुकान से 5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गई.

Deoghar: शहर को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से देवघर नगर निगम ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ और प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया. नगर आयुक्त के निर्देश पर निगम की जांच एवं प्रवर्तन टीम ने विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला. अभियान के दौरान सिमरगढ़ा कॉलोनी में एक अपार्टमेंट के सामने सड़क पर भवन निर्माण सामग्री रखकर आवागमन बाधित करने का मामला सामने आया. इस पर संबंधित सामग्री मालिक से 5 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. साथ ही भविष्य में सड़क या सार्वजनिक स्थल पर निर्माण सामग्री नहीं रखने की सख्त चेतावनी दी गई. निगम की टीम में नगर प्रबंधक, स्वच्छता निरीक्षक और खाद्य निरीक्षक शामिल रहे. टीम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्तों पर अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.
माखन चोर क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, दुकानदारों को चेतावनी
अभियान के दौरान माखन चोर क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण किया गया. जांच में एक दुकान से करीब पांच किलो प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक बरामद हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने जब्त कर संबंधित दुकानदार पर जुर्माना लगाया. वहीं, एक अन्य दुकान में कूड़ेदान नहीं मिलने पर दुकानदार से 300 रुपये का जुर्माना वसूला गया. नगर आयुक्त सुलोचना मीणा ने कहा कि देवघर को स्वच्छ, व्यवस्थित और जाममुक्त बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है. इसके लिए नागरिकों, भवन निर्माणकर्ताओं और दुकानदारों का सहयोग जरूरी है. उन्होंने दुकानदारों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने और दुकानों में कूड़ेदान रखने की अपील की. नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर जुर्माना और अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंमधुपुर स्टेशन पर आरपीएफ का सुरक्षा पहरा सख्त, खोजी कुत्तों ने खंगाला चप्पा-चप्पा
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी, जमशेदपुर पहुंचे
देवघर में बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय अभियान शुरू, जागरूकता रथ को डीसी ने किया रवाना

देवघर में अब मनमाने बस पड़ाव पर लगेगी रोक, सभी बसें अंतरराज्यीय बस अड्डे से ही चलेंगी

कचरे की छंटाई से ही स्वच्छ बनेगा देवघर, नगर निगम ने चलाया जागरूकता अभियान

रांची नगर निगम की आर्थिक स्थिति पर चिंता, सरकारी भवनों पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा होल्डिंग टैक्स बकाया


