गर्लफ्रेंड के साथ मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया बेटा, मां-बाप ने वहीं कर दिया ‘रोका’, Video हुआ Viral
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें माता-पिता अपने बेटे को गर्लफ्रेंड के साथ मेट्रो स्टेशन पर पकड़ लेते हैं और वहीं दोनों का रोका कर देते हैं. आमतौर पर ऐसे मामलों में नाराजगी देखने को मिलती है, लेकिन इस वीडियो में माता-पिता का फैसला सबको चौंका रहा है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं. वीडियो दिल्ली मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठकर बात कर रहा होता है. तभी अचानक उसके माता-पिता वहां पहुंच जाते हैं. आमतौर पर ऐसे हालात में नाराजगी, बहस या डांट-फटकार देखने को मिलती है, लेकिन इस मामले में कहानी बिल्कुल उलट हो जाती है. माता-पिता गुस्सा दिखाने के बजाय तुरंत ऐसा फैसला लेते हैं, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होती. वे वहीं मेट्रो स्टेशन पर बेटे और उसकी गर्लफ्रेंड का ‘रोका’ कर देते हैं. यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो को लेकर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
मेट्रो स्टेशन पर हुआ रोका, बेटे ने किया विरोध
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि लड़का और लड़की मेट्रो स्टेशन पर बैठे बातचीत कर रहे होते हैं. तभी लड़के के माता-पिता वहां पहुंचते हैं. लड़के की मां फल और मिठाई निकालती हैं और रोके से जुड़ी हल्की-फुल्की रस्म शुरू कर देती हैं. इस दौरान लड़का लगातार विरोध करता दिखता है और कहता है कि यह मेट्रो स्टेशन है, यहां लोग देख रहे हैं. वहीं लड़की शांत रहती है और माता-पिता की बातों को मानती नजर आती है. रोका पूरा होने के बाद दोनों को मिठाई खिलाई जाती है और आशीर्वाद भी दिया जाता है.
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़
रोका के बाद लड़के के पिता दोनों से पैर छूने को कहते हैं और फिर आशीर्वाद देते हैं. वीडियो में लड़की की मां यह भी कहती सुनाई देती हैं कि लोगों को देखने दीजिए, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है. कई यूजर्स इसे मजेदार और अनोखा बता रहे हैं, तो कुछ इसे प्लान किया हुआ कंटेंट भी बता रहे हैं. वीडियो को एक्स पर @rameshofficial0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जहां कैप्शन में लिखा गया है कि मां-बाप ने एक बार में ही बेटे की समस्या खत्म कर दी.
यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है. वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की बवाल न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment