दिवाली पार्टी में मलाइका अरोड़ा के साथ दिखे हर्ष मेहता, सामने आए एक्स अर्जुन कपूर, कैमरों से बचते दिखे दोनों
मलाइका अरोड़ा मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अपने कथित बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ पहुंचीं. वहीं उनके एक्स अर्जुन कपूर भी पार्टी में नजर आए. दोनों की मौजूदगी ने बॉलीवुड गलियारों में चर्चाएं तेज कर दीं.

Malaika Arora With Boyfriend:- बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में मलाइका ने शानदार अंदाज में एंट्री की. इस पार्टी में उनके कथित बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी मौजूद थे. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तब शुरू हुई, जब इसी महफिल में मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी नजर आए. दरअसल, दिवाली पार्टी में मलाइका अरोड़ा अपने दोस्तों के साथ कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दीं. इस दौरान उनके कथित बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी कार्यक्रम में मौजूद थे. हालांकि, दोनों ने पैपराजी के सामने एक साथ तस्वीरें खिंचवाने से दूरी बनाए रखी. बताया जा रहा है कि हर्ष ने रेड कारपेट पर आने से परहेज किया और अलग से पार्टी में एंट्री ली. बाद में दोनों पार्टी के अंदर जाते हुए नजर आए.
मलाइका और हर्ष की अलग-अलग एंट्री ने खींचा ध्यान
पार्टी में मलाइका और हर्ष की मौजूदगी ने एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं. काफी समय से दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आती रही हैं. दोनों को कई मौकों पर डिनर डेट, दोस्तों के साथ आउटिंग और वेकेशन के दौरान भी देखा गया है. हालांकि, मलाइका और हर्ष ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
एक ही पार्टी में पहुंचे मलाइका के एक्स अर्जुन कपूर
इस दिवाली पार्टी की एक और खास बात यह रही कि मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी यहां पहुंचे थे. कभी एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे मलाइका और अर्जुन अब अलग हो चुके हैं. हालांकि, दोनों के बीच रिश्तों को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है. इस पार्टी में दोनों की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.
मलाइका के लुक ने भी लूटी महफिल
दिवाली पार्टी के लिए मलाइका अरोड़ा ने पिंक और व्हाइट कलर का बेहद खूबसूरत शिमरी लहंगा चुना था. इसके साथ उन्होंने व्हाइट टॉप पहना हुआ था. डायमंड नेकलेस और स्टाइलिश रिंग्स ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए. वहीं, हर्ष मेहता भी इंडियन आउटफिट में काफी हैंडसम नजर आए.
कौन हैं हर्ष मेहता?
मलाइका अरोड़ा के साथ कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने वाले हर्ष मेहता पेशे से हीरा कारोबारी बताए जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी उम्र करीब 33 साल है. वहीं, मलाइका उनसे लगभग 19 साल बड़ी हैं. उम्र के इस अंतर को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब बातें होती रहती हैं. फिलहाल, मलाइका और हर्ष ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है. ऐसे में दोनों के बीच चल रही डेटिंग की खबरों पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. लेकिन दिवाली पार्टी में दोनों की मौजूदगी और अर्जुन कपूर के वहां पहुंचने से बॉलीवुड गलियारों में चर्चाओं का बाजार जरूर गर्म हो गया है.

