29 नवंबर को कई MEMU ट्रेनें नहीं चलेंगी, कुछ का रूट बदला; आसनसोल-गया एक्सप्रेस भी होगी लेट
रेलवे के ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 29 नवंबर को बर्द्धमान, आसनसोल, जसीडीह और झाझा रूट की कई MEMU ट्रेनें रद्द रहेंगी. कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है.

Railway Update:- आसनसोल मंडल में रेलवे ट्रैक के रखरखाव कार्य के चलते रविवार, 29 नवंबर को रेल यात्रियों को परेशानी हो सकती है. रेल पटरियों की डी-स्ट्रेसिंग के लिए अलग-अलग रेलखंडों में ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण कई MEMU ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा. वहीं, आसनसोल-गया एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 30 मिनट की देरी से रवाना होगी. रेलवे की इस व्यवस्था का असर बर्द्धमान, आसनसोल, जसीडीह, झाझा और बैद्यनाथ धाम रेलखंडों पर सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है.
बर्द्धमान-आसनसोल और जसीडीह रूट की कई ट्रेनें रद्द
रेलवे के अनुसार, 29 नवंबर को ट्रेन संख्या 63511, 63513 और 63515 बर्द्धमान-आसनसोल MEMU का परिचालन नहीं होगा. इसी तरह ट्रेन संख्या 63516 और 63518 आसनसोल-बर्द्धमान MEMU भी रद्द रहेंगी. इसके अलावा जसीडीह-झाझा-जसीडीह रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 63565/63566 और जसीडीह-बैद्यनाथ धाम-जसीडीह रूट की ट्रेन संख्या 63153/63154 भी रविवार को नहीं चलेंगी. इन ट्रेनों से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने सफर के लिए दूसरे विकल्प तलाशने होंगे.
बोकारो-बर्द्धमान MEMU आसनसोल तक ही चलेगी
ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 63520 बोकारो स्टील सिटी-बर्द्धमान MEMU का परिचालन भी प्रभावित रहेगा. यह ट्रेन बर्द्धमान तक नहीं जाएगी, बल्कि आसनसोल स्टेशन पर ही इसका आंशिक समापन कर दिया जाएगा. यानी आसनसोल से बर्द्धमान के बीच इस ट्रेन की सेवा उपलब्ध नहीं होगी.
जसीडीह-किऊल और मोकामा-जसीडीह ट्रेनें भी प्रभावित
ट्रेन संख्या 63573 जसीडीह-किऊल MEMU का प्रारंभिक स्टेशन बदल दिया गया है. अब यह ट्रेन जसीडीह के बजाय झाझा स्टेशन से रवाना होगी. झाझा से जसीडीह के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा. वहीं, ट्रेन संख्या 63572 मोकामा-जसीडीह MEMU का आंशिक समापन जसीडीह के बजाय झाझा स्टेशन पर किया जाएगा. इस कारण झाझा से जसीडीह के बीच यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा नहीं मिलेगी.
आसनसोल-गया एक्सप्रेस 30 मिनट की देरी से खुलेगी
MEMU ट्रेनों के अलावा एक्सप्रेस ट्रेन के समय में भी बदलाव किया गया है. ट्रेन संख्या 13545 आसनसोल-गया एक्सप्रेस 29 नवंबर को अपने निर्धारित समय से 30 मिनट पुनर्निर्धारित होकर रवाना होगी. यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले इस बदलाव को ध्यान में रखने की सलाह दी गई है.
स्टेशन जाने से पहले चेक कर लें ट्रेन का स्टेटस
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन, प्रस्थान समय और निर्धारित रूट की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें. ट्रैफिक ब्लॉक के कारण किसी ट्रेन का परिचालन पूरी तरह रद्द है, तो किसी का आंशिक रूप से प्रभावित है. ऐसे में बिना जानकारी के स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ सकती है.
संबंधित ख़बरें
और STATES ख़बरेंपरिसीमन और महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव
26/11 की बरसी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ दोहराया संकल्प
जेनिफर बैरेटो ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज, शादीशुदा और 7 साल की बेटी की मां हैं विनर

रिंकू सिंह की शादी में पहुंचेंगे KING शाहरुख खान? 4 दिसंबर को प्रिया सरोज संग लेंगे सात फेरे

₹19,934 करोड़ की मेगा योजना समेत मोदी कैबिनेट के 5 फैसले, देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

काशी में देव दीपावली की दिव्य छटा, 21 लाख दीयों से जगमगाए घाट; 2100 ड्रोन से दिखे शिव तांडव


