5 दिनों बाद दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, संयुक्त कार्रवाई में खुलासा
साहिबगंज के महाराजपुर क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस को 5 दिनों बाद बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी परमेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया गया.

साहिबगंज के महाराजपुर क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस को 5 दिनों बाद बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी परमेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जानकारी में घटना महाराजपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में होने की बात सामने आई थी. हालांकि, पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वारदात ट्रेन में नहीं, बल्कि गंगा तट के दियारा क्षेत्र में स्थित एक झोपड़ी में हुई थी. यह घटना 14 मार्च की बताई जा रही है, जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने जीआरपी थाना में मामला दर्ज कराया था.
मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त टीम का गठन किया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई. पुलिस ने तीनपहाड़ और आसनसोल सहित कई स्थानों पर छापेमारी की. अंततः गुप्त सूचना के आधार पर सकरीगली रेलवे स्टेशन के पास जाल बिछाकर शनिवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुलाम सरवर और कैलाश प्रसाद महतो ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर कांड संख्या 10/2026 दर्ज किया गया था, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. इस कार्रवाई में हिमांशु कुमार हेमंत, मुस्ताक अहमद, अरविंद कुमार यादव और राजेश कुमार राय सहित पुलिस बल के अन्य सदस्य भी शामिल रहे.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पिता निकाले गए, बेटी बागी! अंबा प्रसाद के तेवर से बढ़ी कांग्रेस की टेंशन

MGM, RIMS समेत कई कॉलेजों में UG-PG सीटें बढ़ेंगी, NMC को भेजा गया विस्तृत प्रस्ताव




Leave a comment