Pawan Singh का परिवार से मोहभंग! मां और बड़े भाई को छोड़ पूरे खानदान से तोड़ा नाता, पोस्ट से मची हलचल
पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के मामले के बीच पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने पूरे परिवार और खानदान से नाता तोड़ने की बात कही, लेकिन मां और बड़े भाई को हमेशा साथ देने का भरोसा दिया.

Entertainment News :- भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक का मामला चलने के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा भावुक संदेश साझा किया है, जिसने फैंस से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा तेज कर दी है. पवन सिंह ने अपने पोस्ट में पूरे परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया है. हालांकि, उन्होंने अपनी मां और बड़े भाई रानू सिंह को इस फैसले से अलग रखा है. अभिनेता के इस संदेश से उनके प्रशंसक भी हैरान हैं और इसके पीछे की वजह जानना चाहते हैं.
सोशल मीडिया पर लिखा- अब परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं
पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया. इसकी शुरुआत उन्होंने भोजपुरी अंदाज में लिखी एक पंक्ति से की- 'जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी, सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी.' इसके बाद उन्होंने लिखा कि बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद वह बेहद दुखी मन से यह पोस्ट कर रहे हैं. पवन सिंह ने भोजपुरी समाज के लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि आज और अभी से उनका अपने पूरे परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं है. उनके इस ऐलान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फैंस लगातार पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अभिनेता के इस फैसले की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं.
मां और बड़े भाई के लिए हमेशा साथ खड़े रहने की बात
पूरे परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने की बात कहने के बाद पवन सिंह ने अपनी मां और बड़े भाई रानू सिंह के लिए खास संदेश भी लिखा. उन्होंने कहा कि जिस मां ने उन्हें जन्म दिया और उनके सबसे बड़े भाई के लिए जब तक वह जिंदा हैं, उनकी जान हाजिर है. यानी पवन सिंह ने अपने संदेश में मां और बड़े भाई के प्रति अपना प्यार और समर्पण साफ तौर पर जाहिर किया है. पोस्ट के आखिर में उन्होंने खुद को भोजपुरिया समाज के परिवार का छोटा सदस्य बताया. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि परिवार के किन सदस्यों से उनका विवाद है और किन परिस्थितियों में उन्हें यह फैसला लेना पड़ा.
ज्योति सिंह के साथ तलाक का मामला भी सुर्खियों में
पवन सिंह की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में रही है. उनकी पहली शादी साल 2014 में नीलम सिंह से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद नीलम का निधन हो गया था. इसके बाद साल 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की. हालांकि, कुछ वर्षों बाद दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आने लगीं. मामला आगे बढ़ा और दोनों के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई. इस दौरान सुलह की कोशिशों की भी चर्चा रही, लेकिन विवाद खत्म नहीं हो सका. अब तलाक के मामले के बीच पवन सिंह का परिवार से रिश्ते खत्म करने वाला पोस्ट एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी को चर्चा के केंद्र में ले आया है.
आखिर किस बात से आहत हैं पवन सिंह?
पवन सिंह ने अपने पोस्ट में बर्दाश्त की सीमा पार होने की बात कही है, लेकिन इसकी वजह स्पष्ट नहीं की. उन्होंने न तो किसी पर सीधे आरोप लगाया और न ही पारिवारिक विवाद की पूरी कहानी बताई है. ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि उनका यह फैसला किसी हालिया घटना का नतीजा है या लंबे समय से चल रहे पारिवारिक तनाव से जुड़ा है. पवन सिंह के इस पोस्ट को लेकर उनके समर्थकों और प्रशंसकों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. अब देखना होगा कि भोजपुरी पावर स्टार अपने इस फैसले के पीछे की वजह को लेकर आगे कोई खुलासा करते हैं या नहीं.
संबंधित ख़बरें
और ENTERTAINMENT ख़बरें
29 नवंबर को कई MEMU ट्रेनें नहीं चलेंगी, कुछ का रूट बदला; आसनसोल-गया एक्सप्रेस भी होगी लेट
परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव
26/11 की बरसी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ दोहराया संकल्प

जेनिफर बैरेटो ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज, शादीशुदा और 7 साल की बेटी की मां हैं विनर

रिंकू सिंह की शादी में पहुंचेंगे KING शाहरुख खान? 4 दिसंबर को प्रिया सरोज संग लेंगे सात फेरे

₹19,934 करोड़ की मेगा योजना समेत मोदी कैबिनेट के 5 फैसले, देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार


