पाकिस्तान ने जम्मू, पंजाब, राजस्थान में सुसाइड ड्रोन्स से किया हमला, S-400 ने सभी को मार गिराया, बॉर्डर वाले जिले ब्लैकआउट
भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने जम्मू और पठानकोट पर सुसाइड ड्रोन्स से हमला किया. पाकिस्तानी ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया. भारतीय S-400 मिसाइलों ने सभी पाकिस्तानी ड्रोन्स मार गिराए हैं. जम्मू में रात 8 बजे से ही ब्लैकआउट कर दिया गया है. राजस्था...


भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने जम्मू और पठानकोट पर सुसाइड ड्रोन्स से हमला किया. पाकिस्तानी ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया. भारतीय S-400 मिसाइलों ने सभी पाकिस्तानी ड्रोन्स मार गिराए हैं. जम्मू में रात 8 बजे से ही ब्लैकआउट कर दिया गया है. राजस्थान के जैसलमेर में भी पाकिस्तान ने ड्रोन्स अटैक किया है.
पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया
जम्मू के पास पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया गया है. राजस्थान के सभी बॉर्डर वाले जिलों में ब्लैकआउट कर दिया गया है. हमलों के बाद पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान हाई अलर्ट पर हैं. उधर राजस्थान के बीकानेर में भी ब्लैकआउट किया गया है.
नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी
पाकिस्तानी सैना जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामुल्ला जिलों में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी कर रहे हैं. भारतीय सेना पाकिस्तानी हमले का करारा जवाब दे रही है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरना vs सनातन विवाद: Nisha Oraon के बयान पर गरमाई सियासत, BJP के समर्थन से डिलिस्टिंग बहस तेज
ममता बनर्जी का बड़ा आरोप: असम चुनाव में बाहरी वोटिंग, बीजेपी पर किया हमला






Leave a comment