गोमती में मछलियों की रहस्यमयी मौत, मंत्री ने लिया संज्ञान
लखनऊ की गोमती नदी में हजारों मछलियों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप मच गया है. बख्शी का तालाब के इटौंजा क्षेत्र में लगातार मिल रही मृत मछलियों ने पर्यावरणीय खतरे की आशंका बढ़ा दी है, जिस पर मंत्री संजय निषाद ने संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं.

Uttar Pradesh: लखनऊ में गोमती नदी में बड़ी संख्या में मछलियों की अचानक मौत से हड़कंप मच गया है. पिछले दो दिनों से बख्शी का तालाब क्षेत्र के इटौंजा इलाके में नदी किनारे हजारों मृत मछलियां पाई जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है. लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में मछलियों की मौत पहले कभी नहीं देखी गई, जिससे पर्यावरणीय खतरे की आशंका भी जताई जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद ने तुरंत संज्ञान लिया है और स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने की बात कही है. प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें भी सक्रिय हो गई हैं और पानी के नमूने लेकर जांच शुरू कर दी गई है, ताकि मछलियों की मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके.
शुरुआती आशंका प्रदूषण या पानी में ऑक्सीजन की कमी को लेकर जताई जा रही है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस घटना ने न सिर्फ पर्यावरण सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और जीविका पर भी असर डालने की चिंता बढ़ा दी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
संबंधित ख़बरें
और CRIME ख़बरेंकाशी में देव दीपावली की दिव्य छटा, 21 लाख दीयों से जगमगाए घाट; 2100 ड्रोन से दिखे शिव तांडव
पंजाब में फिर लौटा BJP-अकाली दल गठबंधन, सीएम पद पर भी बड़ा फैसला
कोयला लोड हाईवा में आगजनी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल बरामद

देवघर में साइबर ठगी के सात आरोपी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर और पीएम किसान योजना के नाम पर करते थे ठगी

हजारीबाग: पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का अपराधी तुषार मिश्रा घायल

रांची: इंद्रपुरी मिथलेश महतो हत्याकांड में 6 आरोपी गिरफ्तार, 18 लाख के कर्ज को लेकर हुई थी हत्या


