PLFI को बड़ा झटका: एक लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने खूंटी में किया सरेंडर
खूंटी में PLFI के इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. सरकार की पुनर्वास नीति और बढ़ते दबाव का असर दिख रहा है.

Khunti: खूंटी जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई को बड़ा झटका लगा है. संगठन के एरिया कमांडर हाबिल मुंडू उर्फ प्रफुल्ल मुंडू ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. हाबिल पर राज्य सरकार की ओर से एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से खूंटी, चाईबासा सहित आसपास के इलाकों में सक्रिय था. इस सरेंडर को नक्सल विरोधी अभियान में अहम सफलता के तौर पर देखा जा रहा है.
पुलिस दबाव और नीति का असर
आत्मसमर्पण के दौरान हाबिल मुंडू ने पुलिस और प्रशासन के सामने औपचारिक रूप से हथियार डाल दिए. अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस प्रक्रिया के बाद उसे सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आगे की कार्रवाई के लिए शामिल किया गया. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हाबिल लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहा था, लेकिन हाल के दिनों में बढ़ते पुलिस दबाव और संगठन की कमजोर पड़ती पकड़ से वह असहज था. इसी के चलते उसने उग्रवाद का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया.
प्रशासन का मानना है कि राज्य सरकार की सरेंडर और पुनर्वास नीति का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है, जिसके कारण उग्रवादी धीरे-धीरे हथियार छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
झारखंड में कचरा प्रबंधन व्यवस्था होगी हाईटेक, विकास आयुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Khunti News: PLFI सदस्य की गिरफ्तारी पर विवाद, संगठन ने पुलिस के दावे से किया इनकार



Leave a comment