असम चुनाव के लिए JMM के 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, हेमंत सोरेन के साथ कल्पना, लुईस, जोबा, महुआ माजी भी करेंगी प्रचार
असम विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरे जोर-शोर से जारी हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने उम्मीदवारों के बाद अब 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी की केंद्रीय समिति ने इस लिस्ट के संबंध में संशोधित पत्र भारत निर्वाचन आयोग को भेज दिया है.

Ranchi: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरे जोर-शोर से जारी हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने उम्मीदवारों के बाद अब 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी की केंद्रीय समिति ने इस लिस्ट के संबंध में संशोधित पत्र भारत निर्वाचन आयोग को भेज दिया है. पार्टी अध्यक्ष हेमंत सोरेन असम विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे और अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के पक्ष में सक्रिय प्रचार करेंगे. इसके अलावा कल्पना मुर्मू सोरेन, महुआ माजी, लुईस मरांडी, सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद कुमार पांडेय सहित अन्य नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. सभी स्टार प्रचारक असम में हवाई, सड़क और रेल मार्ग से यात्रा करके प्रचार करेंगे, और इसके लिए पार्टी ने प्रशासनिक सहयोग तथा विशेष पास की व्यवस्था का अनुरोध किया है.
ये स्टार प्रचारक करेंगे चुनाव प्रचार
- हेमंत सोरेन
- कल्पना मुर्मू सोरेन
- महुआ माजी
- लुईस मरांडी
- सुप्रियो भट्टाचार्य
- विनोद कुमार पांडेय
- सरफराज अहमद
- जोबा माझी
- अभिषेक प्रसाद
- पंकज मिश्रा
- सुदिव्य कुमार
- दीपक बिरुआ
- चमरा लिंडा
- योगेंद्र प्रसाद
- विजय हांसदा
- हफीजुल हसन
- भूषण तिर्की
- विकास मुंडा
- एम टी राजा
- आलोक सोरेन

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.








Leave a comment