झारखंड नगर निकाय चुनाव: सुबह 11 बजे तक 23% मतदान, कई क्षेत्रों में दिखा उत्साह
झारखंड के 48 नगर निकायों में सोमवार सुबह से मतदान जारी है. सुबह 11 बजे तक कुल मिलाकर लगभग 23% वोटिंग दर्ज की गई है. अलग-अलग शहरों और नगर परिषदों में मतदान प्रतिशत अलग रहा.

झारखंड के 48 नगर निकायों में सोमवार सुबह से मतदान जारी है. सुबह 11 बजे तक कुल मिलाकर लगभग 23% वोटिंग दर्ज की गई है. अलग-अलग शहरों और नगर परिषदों में मतदान प्रतिशत अलग रहा. प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके. कई जगहों पर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला और लोग बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी रही. फिलहाल मतदान प्रक्रिया जारी है और आगे के घंटों में प्रतिशत बढ़ने की संभावना है.
रांची: 14.60%
सिमडेगा: 26.43%
रामगढ़ नगर परिषद: 23.43%
बुंडू: 25.16%
गुमला: 21.34%
खूंटी: 26.36%
देवघर नगर निगम: 19.16%
गढ़वा नगर परिषद: 22.45%
हजारीबाग नगर निगम: 18.20%
चास नगर निगम: 16.15%
फुसरो नगर परिषद: 21.33%
गिरिडीह नगर निगम: 19.56%

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment