जमशेदपुर: MGM अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर मरीज की मौत
जमशेदपुर के MGM मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार तड़के एक मरीज ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 25 वर्षीय अरशद आलम के रूप में हुई है, जो कुछ दिनों से इलाजरत था। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया.

Jamshedpur: जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां इलाज के लिए भर्ती एक युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मृतक की पहचान 25 वर्षीय अरशद आलम के रूप में हुई है, जिसे कुछ दिन पहले इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक नशे की लत और मानसिक तनाव से जूझ रहा था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
इलाज के दौरान उठाया खौफनाक कदम
मिली जानकारी के अनुसार, अरशद आलम को तीन दिन पहले इलाज के लिए अस्पताल के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार तड़के वह अपनी मां को शौच जाने की बात कहकर वार्ड से बाहर निकला. कुछ ही देर बाद तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े. वहां देखा गया कि युवक चौथी मंजिल से कूद चुका था. अस्पताल कर्मियों ने तुरंत उसे इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
अस्पताल में दहशत
इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों के बीच डर का माहौल बन गया. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, खासकर उसकी मां गहरे सदमे में बताई जा रही है. अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है. प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव और नशे की लत को कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंघोड़ाबांधा आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, अर्जुन मुंडा की माता को दी श्रद्धांजलि
मधुपुर स्टेशन पर आरपीएफ का सुरक्षा पहरा सख्त, खोजी कुत्तों ने खंगाला चप्पा-चप्पा
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी, जमशेदपुर पहुंचे

सड़क पर निर्माण सामग्री रखने पर 5 हजार जुर्माना, 5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

देवघर में बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय अभियान शुरू, जागरूकता रथ को डीसी ने किया रवाना

देवघर में अब मनमाने बस पड़ाव पर लगेगी रोक, सभी बसें अंतरराज्यीय बस अड्डे से ही चलेंगी


