CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया. स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है.

पौड़ी :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है. उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली. उनके निधन की पुष्टि पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार और जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने की है.
जानकारी के मुताबिक, सावित्री देवी पंचूर गांव में ही रह रही थीं. उनकी तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर को भी बुलाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. निधन की खबर सामने आने के बाद गांव में शोक का माहौल है. परिजनों और स्थानीय लोगों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है.
सात भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर हैं सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ का परिवार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव से ताल्लुक रखता है. उनके परिवार में कुल सात भाई-बहन हैं. योगी आदित्यनाथ चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर हैं. उनकी मां सावित्री देवी गांव में ही रहती थीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समय-समय पर अपने पैतृक गांव पहुंचकर मां से मुलाकात करते रहे थे. फरवरी 2026 और मई 2022 में भी उन्होंने पंचूर जाकर अपनी मां का हालचाल जाना था.
कोरोना काल में पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे योगी
योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे. 20 अप्रैल 2020 को उनका निधन हो गया था. उस समय कोरोना संक्रमण के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे. सावित्री देवी के निधन की खबर से उनके पैतृक गांव पंचूर में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री की मां के निधन पर लोग अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं.
संबंधित ख़बरें
और NATIONAL ख़बरेंSSC CPO SI Exam City Slip 2026: जारी हुई सब-इंस्पेक्टर Paper 2 की सिटी स्लिप, 28 नवंबर को होगी परीक्षा; ऐसे चेक करें अपना एग्जाम सिटी
SBI ग्राहक ध्यान दें! 19 नवंबर को बंद रहेगी UPI सर्विस, जानें कब शुरू होगी सर्विस
कभी करता था बढ़ई का काम, फिर बना सुरक्षाबलों की चुनौती; कौन था आतंकी लतीफ भट?

'थाला' के सम्मान में जगमगाया चेपॉक का आसमान, ड्रोन शो से CSK ने धोनी को दी खास विदाई

Grammy Awards 2027: रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' को बड़ा झटका, 8 गाने भेजने के बाद भी नहीं मिला एक भी नॉमिनेशन

MS Dhoni IPL Retirement: न बल्ला, न विकेटकीपिंग! अब CSK को मेंटर बनकर चैंपियन बनाएंगे एमएस धोनी


