झारखंड में चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर, रांची समेत 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम
चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। 23 नवंबर से मौसम साफ होने और 24-25 नवंबर को हल्का कोहरा छाने की संभावना है। बारिश के बाद ठंड भी बढ़ेगी।

Wheather Update Jharkhand: - बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर झारखंड के मौसम पर दिखने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 22 नवंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
20 नवंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को झारखंड के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके दायरे में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और रामगढ़ जिले शामिल हैं। वहीं, बोकारो और धनबाद के आसपास के इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है।
21 नवंबर को संताल परगना में बारिश का अलर्ट
शनिवार को मौसम का असर राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में देखने को मिल सकता है। देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
23 नवंबर से साफ होने लगेगा मौसम
राजधानी रांची में 21 और 22 नवंबर तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, 23 नवंबर से मौसम में सुधार होने और आसमान साफ होने की संभावना है।
बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, कोहरे का भी अनुमान
मौसम में बदलाव के कारण झारखंड के कई जिलों में दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। बारिश के बाद सुबह और शाम ठंड का एहसास बढ़ेगा। वहीं, 24 और 25 नवंबर की सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। खराब मौसम में खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
रिम्स जमीन घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन, 7 अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

राजधानी एक्सप्रेस में विधायक मथुरा महतो से बदसलूकी, TTE को वारंट; धनबाद के DC-CO और थाना प्रभारी भी तलब, जानिये पूरा मामला
25 साल में 27,798 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी... 5,902 करोड़ की वसूली अटकी, 1,638 करोड़ का हिसाब नहीं

जसीडीह स्टेशन पर पार्किंग शुल्क विवाद पर लगा विराम, तीन और चार पहिया वाहनों की नई दरें जारी

स्वच्छता महाकुंभ में 14 स्कूलों के बीच होगी महामुकाबले की जंग, पांच चरणों की परीक्षा के बाद मिलेगा एक को ताज

झारखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक संपन्न, CM हेमंत सोरेन ने वन्यजीव संरक्षण के साथ अभयारण्यों में रहने वाले लोगों के हितों और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का दिया निर्देश


