धनबाद: अवैध कोयला ट्रक से बच्चे की मौत के बाद बवाल, मतदान पर पड़ा असर
झरिया में नगर निगम चुनाव के दिन सोमवार सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया. डीएवी उच्च विद्यालय के बूथ नंबर 12, 13, 14 और 15 के पास मुख्य सड़क जाम होने से मतदान प्रभावित हुआ.

Dhanbad: झरिया में नगर निगम चुनाव के दिन सोमवार सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया. डीएवी उच्च विद्यालय के बूथ नंबर 12, 13, 14 और 15 के पास मुख्य सड़क जाम होने से मतदान प्रभावित हुआ. कई मतदाताओं को बूथ तक पहुंचने में परेशानी हुई और कुछ जगहों पर वोटिंग की रफ्तार धीमी पड़ गई.
रात की घटना से फैला गुस्सा
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात बालूगद्दा इलाके में अवैध कोयला लदा एक ट्रक एक बच्चे को कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोग नाराज हो गए और तीन अवैध कोयला लदे ट्रकों को पकड़ लिया. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और अवैध कोयला ढुलाई पर रोक तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
आगजनी और सड़क जाम
सोमवार सुबह गुस्साए लोगों ने झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया. इससे मतदान केंद्रों तक पहुंचने में लोगों को दिक्कत हुई और चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में करने की कोशिश की. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. प्रशासन ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.
मेयर प्रत्याशी पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही मेयर प्रत्याशी Sanjeev Singh मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई और अवैध कोयला परिवहन पर सख्त कार्रवाई की मांग की. फिलहाल पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश जारी है. इलाके में तनाव बना हुआ है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment