Chandigarh: बीजेपी कार्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, जांच में जुटी पुलिस
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में BJP पंजाब कार्यालय के बाहर खड़ी एक्टिवा स्कूटी में धमाका होने से हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और CCTV फुटेज खंगाल रही है.


Chandigarh: शहर के सेक्टर-37 स्थित बीजेपी पंजाब कार्यालय के बाहर बुधवार (1 अप्रैल) को धमाका होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह धमाका एक एक्टिवा स्कूटी में हुआ, जो दफ्तर के पास खड़ी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीजेपी कार्यालय के बगल में स्थित ब्लड बैंक की बिल्डिंग के पास खड़ी स्कूटी की हेडलाइट के नीचे वाले हिस्से में विस्फोट हुआ। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस वजह से हुआ और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।
बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में बीजेपी के पंजाब और चंडीगढ़ के अलग-अलग कार्यालय हैं, जिसमें यह घटना बीजेपी पंजाब के ऑफिस के बाहर हुई है।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
(खबर को अपडेट किया जा रहा है...)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, फाउंडेशन ने मुफ्त कोचिंग और शैक्षणिक सहयोग की घोषणा

कमल, श्लोक और यज्ञकुंड… भोजशाला विवाद में ASI रिपोर्ट बनी निर्णायक आधार



Leave a comment