शराब पिलाने बुलाया, फिर गला दबाकर हत्या… 9 दिन बाद जंगल से मिला शव, दो आरोपी गिरफ्तार
झारखंड में भीषण गर्मी के बीच खराब बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर चिंता जताई है. उन्होंने राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मर बदलने और लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है.

Sahibganj : साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक युवक को कथित तौर पर शराब पीने के बहाने घर से बुलाया गया और फिर उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया. करीब नौ दिनों तक लापता रहने के बाद पुलिस जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर जंगल से शव बरामद किया गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी होगी.
पत्नी ने दर्ज कराया था मामला
पुलिस के अनुसार, बड़ा बसमरिया गांव निवासी संजी हेंब्रम ने 21 मई 2026 को बोरियो थाना में लिखित शिकायत देकर बताया कि उनके पति चम्पई मरांडी को 12 मई को गांव के ही तीन लोग शराब पीने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे. इसके बाद वह वापस नहीं लौटे. कई दिनों तक खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की.
जंगल से मिला शव
एसपी के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई. टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम बसमरिया से बाबूजी मरांडी और मंगल टुडू उर्फ कालोदास टुडू को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि शराब पिलाने के बाद चम्पई मरांडी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी. आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद शव को मेले घाट जंगल की झाड़ियों में छिपा दिया गया था. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर जंगल से शव बरामद किया. शव की पहचान मृतक के परिजनों ने कपड़ों के आधार पर की. इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. इस मामले में बोरियो थाना कांड संख्या 42/26 दर्ज की गई है. आरोपियों पर धारा 140(1)/3(5) बीएनएस-2023 के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस की छापेमारी टीम में बोरियो प्रभाग के पुलिस निरीक्षक नन्ददेव राय, थाना प्रभारी रोहित कुमार समेत कई अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.




Leave a comment