PM मोदी सहित बीजेपी ने जारी किए 40 स्टार प्रचारकों की सूची, चंपई और सीता सोरेन को भी मिली जगह
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इसके तहत पीएम मोदी सहित अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ समेत अन्य को शामिल किया गया है. वहीं, बाबूलाल मरांडी के अलावा अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, सीता सोरेन को भी जगह मिली है.


रांची :
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव को लेकर बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इसके तहत पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर कई राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेता शामिल हैं. इस संबंध में पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर स्टार प्रचारकों के नाम के बारे में जानकारी दी है. आइए जानते हैं बीजेपी के स्टार प्रचारकों के नाम.
40 स्टार प्रचारकों के नाम
बीजेपी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में जिन स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, उसमें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, हिमंता बिस्वा सरमा के अलावा बाबूलाल मरांडी, अमर कुमार बाउरी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, रवींद्र कुमार राय, धर्मेंद्र प्रधान, योगी आदित्यनाथ, डॉ. मोहन यादव, स्मृति इरानी, नायाब सिंह सैनी, मोहन चरण मांझी, विष्णु देव साय, अर्जुन मुंडा, नित्यानंद राय, केशव प्रसाद मौर्य, सम्राट चौधरी, अन्नपू्र्णा देवी, संजय सेठ, नगेंद्र नाथ त्रिपाठी, कर्मवीर सिंह, चंपाई सोरेन, कड़िया मुंडा, दीपक प्रकाश, विद्युत वरण महतो, डॉ. निशिकांत दूबे, ढुल्लू महतो, शुभेंदु अधिकारी, आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, सीता सोरेन, रामचंद्र चंद्रवंशी, मनोज सिंह और घूरन राम मुख्य हैं.
पीएम नरेंद्र मोदी
जेपी नड्डा
राजनाथ सिंह
अमित शाह
नीतीन गडकरी
शिवराज सिंह चौहान
हिमंता बिस्वा सरमा
बाबूलाल मरांडी
अमर कुमार बाउरी
लक्ष्मीकांत वाजपेयी
रवींद्र कुमार राय
धर्मेंद्र प्रधान
योगी आदित्यनाथ
डॉ. मोहन यादव
स्मृति इरानी
नायाब सिंह सैनी
मोहन चरण मांझी
विष्णु देव साय
अर्जुन मुंडा
नित्यानंद राय
केशव प्रसाद मौर्य
सम्राट चौधरी
अन्नपू्र्णा देवी
संजय सेठ
नगेंद्र नाथ त्रिपाठी
कर्मवीर सिंह
चंपाई सोरेन
कड़िया मुंडा
दीपक प्रकाश
विद्युत वरण महतो
डॉ. निशिकांत दूबे
ढुल्लू महतो
शुभेंदु अधिकारी
आदित्य साहू
डॉ. प्रदीप वर्मा
बालमुकुंद सहाय
सीता सोरेन
रामचंद्र चंद्रवंशी
मनोज सिंह
घूरन राम

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts







Leave a comment