झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर दौड़ी रांची, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ के तहत स्वच्छता का दिया संदेश
स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर झारखंड का संकल्प लेकर रांची में मोरहाबादी बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ का आयोजन

रांची : झारखंड के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को राज्यभर में स्वच्छता का संदेश देने के लिए ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ का आयोजन किया गया. रांची सहित राज्य के सभी 24 जिलों में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर झारखंड बनाने का संकल्प लिया गया. राजधानी रांची में मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और रांची विधायक सीपी सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने खुद भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया.
स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की अपील
दौड़ के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकार या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है. जब लोग स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएंगे, तभी स्वच्छ और सुंदर झारखंड का सपना साकार हो सकेगा.
चडरी तालाब छठ घाट पर किया गया श्रमदान
रन फॉर क्लीनलीनेस के साथ ही चडरी तालाब स्थित छठ घाट पर सफाई अभियान भी चलाया गया. इसमें मंत्रियों और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने स्वयं श्रमदान कर लोगों को सार्वजनिक स्थलों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया. इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे तालाबों और अन्य जलस्रोतों में कचरा न डालें और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जलस्रोत हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं और इनका संरक्षण करना सामूहिक जिम्मेदारी है.
पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को किया गया सम्मानित
दौड़ के समापन के बाद पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. पुरुष वर्ग में कुंदन महतो ने पहला, विवेकानंद ने दूसरा और विमल उरांव ने तीसरा स्थान हासिल किया. वहीं महिला वर्ग में पूजा सिंह प्रथम, ममता कुमारी द्वितीय और सावित्री कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.
24 जिलों में एक साथ दिया गया स्वच्छता का संदेश
झारखंड स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ना और इसे जनभागीदारी का आंदोलन बनाना रहा. राज्य के सभी 24 जिलों में एक साथ आयोजित इस पहल के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया. स्थापना दिवस के मौके पर लोगों ने स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर झारखंड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंओमान में फंसी लोहरदगा की सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, 8 महीने बाद लौटीं झारखंड
बिरसा मुंडा की राष्ट्रभक्ति और बलिदान देश को सदैव प्रेरित करते रहेंगे: अमित शाह, झारखंड स्थापना दिवस पर दी बधाई
झारखंड स्थापना दिवस पर CM हेमंत और कल्पना सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, बोले- देश के लिए गौरव का दिन

छठ का पहला अर्घ्य आज शाम 5:01 बजे, डूबते सूर्य को दूध और जल अर्पित करेंगे व्रती

धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती आज, जानिए जल-जंगल-जमीन की लड़ाई की पूरी कहानी

IITF 2026 में झारखंड के पलाश पवेलियन का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार


