नीति आयोग की बैठक से पहले हेमंत सोरेन की किस बात पर पीएम मोदी ने लगाये ठहाके?
Delhi : नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई. पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से बात करते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी टारगेट असंभव नहीं है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ...


Delhi :
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई. पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से बात करते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी टारगेट असंभव नहीं है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बैठक में हिस्सा लिया. बैठक के दौरान केंद्र और राज्यों के विकास के मुद्दों, नीतिगत प्राथमिकताओं और देश की सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री सोरेन ने झारखंड के विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों को बैठक में उठाया और राज्य के हित में केंद्र से सहयोग की अपेक्षा जताई. मोदी बैठक के दौरान काफी गंभीर दिखे, वहीं, बैठक से पहले सभी मुख्यमंत्रियों के साथ पूरी तरह से मजाकिया मूड में दिखे. बैठक से पहले पीएम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ जोरदार ठहाका लगाते नजर आए.
राज्य को अधिक वित्तीय सहायता देने की मांग
हेमंत सोरेन ने बैठक में झारखंड की सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में आदिवासी और पिछड़े इलाकों के विकास के लिए केंद्र से विशेष सहयोग की जरूरत है. उन्होंने केंद्र से कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य को अधिक वित्तीय सहायता देने की मांग की.
सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे : हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री सोरेन ने नीति आयोग से आग्रह किया कि झारखंड की भौगोलिक और सामाजिक संरचना को ध्यान में रखते हुए राज्य के विकास योजनाओं में लचीलापन और अनुकूलता लाई जाए. हरित विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार, डिजिटल इंडिया मिशन, जल संरक्षण और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई. बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार केंद्र और नीति आयोग के साथ मिलकर राज्य के लोगों के जीवनस्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि इस बैठक से राज्य के विकास की दिशा में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts




Leave a comment