साहिबगंज में हाइवा और टोटो की जोरदार भिड़ंत, तीन फल विक्रेताओं की मौत; दो गंभीर
झारखंड के साहिबगंज जिले में बरहड़वा-बरहेट मुख्य मार्ग पर हाइवा और टोटो की आमने-सामने टक्कर में तीन फल विक्रेताओं की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने बैकहो लोडर की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया.




