निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी उबाल, संजय सेठ-आदित्य साहू ने हेमंत सरकार को घेरा; रौशनी खलखो ने उठाए सवाल
झारखंड की युवा आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के बाद राज्य में सियासी घमासान तेज हो गया है. संजय सेठ, आदित्य साहू और रांची की मेयर रौशनी खलखो ने हेमंत सोरेन सरकार पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच, पिठोरिया थाना प्रभारी पर कार्रवाई और सीबीआई जांच की मांग की है.

