झारखंड: गिरिडीह के यूको बैंक में करोड़ों की डकैती, हथियारों के दम पर 20 मिनट तक मचाया आतंक
झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार में हथियारबंद अपराधियों ने यूको बैंक में दिनदहाड़े बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया. पांच अपराधियों ने बैंककर्मियों और ग्राहकों को करीब 20 मिनट तक बंधक बनाकर तीन से चार करोड़ रुपये का सोना और आठ से दस लाख रुपये नकद लूट लिए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

