फुटपाथ दुकानदारों को सशर्त राहत, त्योहार तक सड़क किनारे लगा सकेंगे दुकान
राजमहल में आगामी त्योहार को देखते हुए फुटपाथ दुकानदारों को सशर्त राहत दी गई है. दुकानदार सड़क के मध्य से पांच फीट दूरी छोड़कर दुकान लगा सकेंगे. सड़क पर सामान फैलाने और गंदगी करने पर रोक रहेगी. प्रत्येक दुकान में डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा.



