Bawal News

#bawal news

(2,990 खबरें)
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, निलंबन की मांग खारिज
NATIONAL

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, निलंबन की मांग खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर अंतरिम आदेश जारी करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. याचिकाओं में CEC पर एकतरफा फैसले लेने और चुनाव आयोग की सामूहिक निर्णय प्रक्रिया का पालन नहीं करने के आरोप लगाए गए हैं.

धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस के AC कोच से उठा धुआं, कतरी नदी ब्रिज पर रोकी गई ट्रेन
JHARKHAND

धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस के AC कोच से उठा धुआं, कतरी नदी ब्रिज पर रोकी गई ट्रेन

धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस (13351) के AC कोच से कतरी नदी ब्रिज के पास अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन को कुछ देर के लिए रोका गया. प्रारंभिक जांच में आग की पुष्टि नहीं हुई और ब्रेक बाइंडिंग की आशंका जताई गई. तकनीकी जांच के बाद ट्रेन करीब 15 मिनट की देरी से रवाना हुई.

रांची में रफ्तार का कहर: 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, बाइक सवार फरार
JHARKHAND

रांची में रफ्तार का कहर: 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, बाइक सवार फरार

रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने 3 साल के मासूम को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया. घटना से नाराज ग्रामीणों ने खलारी-बीजूपाड़ा मुख्य मार्ग जाम कर मुआवजे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की.

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर रांची पहुंचीं झारखंड की 4 हॉकी स्टार, एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत
JHARKHAND

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर रांची पहुंचीं झारखंड की 4 हॉकी स्टार, एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड की चार हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग रांची लौटीं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया.

रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 की तैयारी पूरी, 6-7 अक्टूबर को मिलेंगे टिकट
JHARKHAND

रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 की तैयारी पूरी, 6-7 अक्टूबर को मिलेंगे टिकट

रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा. मैच के टिकट 6 और 7 अक्टूबर को मिलेंगे. टिकट की कीमत 1,600 से 18,000 रुपये तक रखी गई है. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.

रांची में कथित सेक्स रैकेट का खुलासा, एक दर्जन से अधिक होटल और बार में पुलिस की छापेमारी
CRIME

रांची में कथित सेक्स रैकेट का खुलासा, एक दर्जन से अधिक होटल और बार में पुलिस की छापेमारी

रांची में कथित सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने एक दर्जन से अधिक होटल और बार में छापेमारी की. कोरिंथिया होटल से करीब छह युवतियों और आठ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

जामताड़ा में 12 वर्षीय बच्चा लापता, दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकला था घर से, पुलिस ने बनाई विशेष टीम
JHARKHAND

जामताड़ा में 12 वर्षीय बच्चा लापता, दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकला था घर से, पुलिस ने बनाई विशेष टीम

जामताड़ा के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव से 12 वर्षीय सुभाष कुमार तुरी लापता हो गया है. 28 सितंबर को दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकला बच्चा घर नहीं लौटा. पुलिस ने तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर वियतनाम से रांची लाया गया राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर
JHARKHAND

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर वियतनाम से रांची लाया गया राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत रांची निवासी राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर भारत लाकर रांची स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचाया गया. राज्य सरकार की ओर से उनके आश्रित को ₹5 लाख की वित्तीय सहायता दी जाएगी.

Asian Games 2026: आखिरी मिनट में अमन सहरावत ने पलटा मैच, वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को हराकर जीता गोल्ड
SPORTS

Asian Games 2026: आखिरी मिनट में अमन सहरावत ने पलटा मैच, वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को हराकर जीता गोल्ड

अमन सहरावत ने एशियन गेम्स 2026 के कुश्ती फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 नॉर्थ कोरियाई पहलवान चोंग सोंग को 11-7 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया. आखिरी मिनट में शानदार वापसी करते हुए अमन ने भारत को 20वां स्वर्ण पदक दिलाया.

रांची: ICAR हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
JHARKHAND

रांची: ICAR हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

रांची के ICAR हॉस्टल में महाराष्ट्र निवासी PHD छात्र प्रथमेश रायपुरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. कमरे का दरवाजा तोड़कर उन्हें बेसुध अवस्था में निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस जांच में जुटी है और मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी.

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा! कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर
NATIONAL

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा! कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते लिया गया यह फैसला कंपनी के देशभर के 7,108 पेट्रोल पंपों पर लागू हो गया है, जबकि सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल दाम स्थिर रखे हैं.

22 साल बाद फहीम खान के घर फायरिंग मामले में फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद
JHARKHAND

22 साल बाद फहीम खान के घर फायरिंग मामले में फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद

धनबाद के चर्चित वासेपुर फायरिंग मामले में करीब 22 साल बाद अदालत ने शाहिद आलम, शहादत हुसैन और तनवीर आलम को उम्रकैद की सजा सुनाई है. 2004 में फहीम खान के घर हुई AK-47 से फायरिंग में उनके बॉडीगार्ड विनोद शर्मा की मौत हो गई थी.